मंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 : झारखंड राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य महिलाओं का सर्वांगीण विकास करना है। इसी क्रम में एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना है। इस योजना को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया है। योजना के तहत 21 से 50 वर्षीय महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रदान करने की योजना तैयार की गई है।
इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को बुनियादी जरूरतों के लिए धन की आपूर्ति करवाना है। योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को आवेदन पत्र भरकर उसे नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा यह योजना हाल ही में लॉन्च हुई है इसलिए अधिकांश महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं है। इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना क्या है?
गरीब परिवार की महिलाओं को अपने दैनिक जीवन की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है जिसे देखते हुए झारखंड राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। यह योजना राज्य सरकार की सफल योजनाओं में से एक बन सकती है क्योंकि इसका लक्ष्य महिलाओं का सर्वांगीण विकास है। योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराने वाली है यानी प्रतिवर्ष महिलाओं को ₹12000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड राज्य में गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाली महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इसमें हर लाभार्थी महिला को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस सहायता राशि का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक जीवन स्तर को ऊपर उठाकर उन्हें आत्मनिर्भर और मज़बूत बनाना है।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभ
- झारखंड राज्य सरकार की यह नई योजना महिलाओं के विकास की उम्मीद करती है।
- योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे।
- यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में हस्तांतरित होगी।
- इस तरह महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
- योजना का यह लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।जाएगा
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 के लिए योग्यता
- योजना का लाभ राज्य की मूल निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
- महिलाओं की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इच्छुक महिलाओं को पंचायत स्तर में आयोजित शिविरों में जाकर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।
- जिन महिलाओं के पास हरा, पीला, गुलाबी या नारंगी राशन कार्ड है, वे इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र हैं।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
- योजना के “आवेदन पत्र” के लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म को डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करें।
आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/पर जाएं।