Maiya Samman Yojana 4th Installment Date: मईया सम्मान योजना की चौथी क़िस्त कब भेजी जायेगा?

झारखंड की मईया सम्मान योजना के तहत राज्य की लगभग 54 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत अब तक तीन किस्तों का वितरण हो चुका है और अब महिलाएं चौथी किस्त का इंतजार कर रही हैं। इस लेख में हम जानेंगे चौथी किस्त की तिथि, पात्रता और इसका स्टेटस कैसे चेक करें।

Maiya Samman Yojana 4th Installment Date:का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब और कमजोर आर्थिक स्थिति वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। हर महीने ₹1000 की राशि देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाना और उनके जीवन में स्थिरता लाना इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है।

मईया सम्मान योजना 4th किस्त तिथि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि मईया सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ पर्व के अवसर पर महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे खातों में भेजी जाएगी। इससे महिलाओं को त्योहार के समय आर्थिक सहायता मिलेगी।

मईया सम्मान योजना: योग्यता

  • झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • महिला की आयु 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।

स्टेटस चेक करने के तरीके

यदि आप जानना चाहती हैं कि आपकी चौथी किस्त जमा हुई है या नहीं, तो आप ऑनलाइन माध्यम से इसका स्टेटस चेक कर सकती हैं:

  1. मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. ‘आवेदन की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अपना आवेदन क्रमांक दर्ज करें और ओटीपी के जरिए सत्यापन करें।
  5. अब आपके आवेदन की स्थिति और किस्तों का विवरण दिखाई देगा।

अगर आपको ऑनलाइन स्टेटस चेक करने में समस्या हो, तो आप बैंक शाखा जाकर या बैंक स्टेटमेंट से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

छठ पर्व पर यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana-Overview

स्कीम नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना
लाभुक झारखण्ड की महिलाये
कुल भेजी गई क़िस्त 3
इन्सटॉलमेंट नंबर 4th
4th इन्सटॉलमेंट डेट 5 नवंबर
राज्य झारखण्ड
महीने नवंबर
वेबसाइट Jharkhand.gov.in

Leave a Comment